फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: शिक्षक दक्षता परीक्षा 25 नवंबर से, हर पांच मिनट में अपलोड होगी केंद्र की लाइव फोटो

Tue, 03 Nov 2026 03:05 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में सरकारी शिक्षकों की चौथे चरण की टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा 25 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर पांच मिनट में लाइव फोटो इन्विजिलेशन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा के लिए शिक्षकों का निबंधन 4 से 16 नवंबर तक होगा। 
विज्ञापन
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सरकारी शिक्षकों की दक्षता और प्रशिक्षण आवश्यकता के सटीक आकलन के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 25 से 27 नवंबर तक प्रस्तावित चौथे चरण की टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा इस बार कड़ी निगरानी में होगी। इस मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पांच मिनट में परीक्षा केंद्र की लाइव फोटो इन्विजिलेशन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए शिक्षकों का निबंधन चार से 16 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन


पारदर्शी व्यवस्था और सख्त नियम
शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि मूल्यांकन में भाग ले रहे शिक्षक एक-दूसरे से न्यूनतम चार फीट की दूरी पर बैठेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर सभी शिक्षकों की पहचान और आईडी कार्ड का सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित होंगे ताकि परीक्षा पूरी कर चुके शिक्षक प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के संपर्क में न आ सकें। शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था ई-विद्यावाहिनी स्लिप के आधार पर होगी। प्रत्येक शिक्षक को केवल एक डिवाइस के प्रयोग की अनुमति मिलेगी। अतिरिक्त उपकरण होने पर अभ्यर्थियों को उन्हें अधिकृत अधिकारी के पास जमा करना होगा।

परीक्षा संरचना और भाषा विकल्प
चौथे चरण का यह मूल्यांकन कुल 60 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का रखा गया है। दो घंटे की इस परीक्षा में इस बार माध्यमिक और प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र अलग-अलग बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने शिक्षकों के लिए 50 घंटे का सेवाकालीन प्रशिक्षण अनिवार्य किया है। टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा के माध्यम से विभाग यह पता लगाता है कि किस शिक्षक को किस स्तर के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इस मूल्यांकन से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षकों को उपयुक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


विषयवार एवं पालीवार समयसारणी
शिक्षा विभाग ने तीन दिनों तक चलने वाले मूल्यांकन का विस्तृत कार्यक्रम तय कर दिया है। पहले दिन 25 नवंबर को दोनों पालियों में केवल कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक शिक्षकों का मूल्यांकन होगा। 26 नवंबर को पहली पाली में कक्षा एक से पांच के प्राथमिक शिक्षकों के अलावा विज्ञान और रसायन शास्त्र के माध्यमिक शिक्षक हिस्सा लेंगे। दूसरी पाली में प्राथमिक अध्यापकों के साथ-साथ गणित और भौतिकी के माध्यमिक शिक्षकों का मूल्यांकन होगा।
27 नवंबर को पहली पाली में प्लस टू स्कूलों के सभी अध्यापकों तथा अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास और नागरिक शास्त्र के माध्यमिक शिक्षकों की परीक्षा आयोजित होगी। अंतिम दिन दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के सभी उच्च प्राथमिक शिक्षकों और अंग्रेजी के माध्यमिक अध्यापकों का मूल्यांकन पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें