फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा दांव: झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, सियासी हलचल तेज

Sat, 06 Jun 2026 02:22 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम के नाम की घोषणा की है। रांची स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में यह ऐलान किया गया।
विज्ञापन
बैद्यनाथ राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में हुई आधिकारिक घोषणा

शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ बैद्यनाथ राम की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बैद्यनाथ राम आगामी 8 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

अनुभवी नेता के रूप में बैद्यनाथ राम

बैद्यनाथ राम झारखंड की राजनीति का एक अनुभवी चेहरा माने जाते हैं। वे राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे पूर्व में हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय रहे हैं और भाजपा शासनकाल में अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। झामुमो द्वारा बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राज्यसभा चुनाव का राजनीतिक समीकरण और अधिक दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया और आगामी चुनावी रणनीतियों पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें