फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नौ मार्च से बदलेगा झारखंड पुलिस का ड्रेस, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Fri, 06 Mar 2026 10:10 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: मौसम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में ग्रीष्मकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी किया है। 9 मार्च से पुलिसकर्मी हाफ शर्ट यानी आस्तीन मोड़कर और टोपी के साथ ड्यूटी करेंगे। यह व्यवस्था 15 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इससे पहले नवंबर 2025 से राज्य में शीतकालीन वर्दी लागू थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो झारखंड पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के साथ अब झारखंड पुलिस की वर्दी में भी परिवर्तन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि 9 मार्च से राज्यभर में पुलिसकर्मी ग्रीष्मकालीन वर्दी में ड्यूटी करेंगे। इसके तहत पुलिसकर्मी हाफ शर्ट यानी आस्तीन मोड़कर वर्दी पहन सकेंगे और टोपी के साथ ड्यूटी करेंगे। यह व्यवस्था 15 नवंबर तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश आईजी प्रोविजन की ओर से जारी कर राज्य के सभी पुलिस विभागों और इकाइयों को भेज दिया गया है, ताकि निर्धारित तिथि से इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।

4 नवंबर 2025 को पहले जारी हुआ था आदेश
गौरतलब है कि इससे पहले 4 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर 15 नवंबर 2025 से शीतकालीन वर्दी लागू करने का निर्देश दिया गया था। उस आदेश के बाद से राज्यभर में पुलिसकर्मी बंद आस्तीन वाली वर्दी और टोपी पहनकर ड्यूटी कर रहे थे। अब मौसम में गर्मी बढ़ने और तापमान में बदलाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने फिर से वर्दी में बदलाव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पोस्टमास्टर की बेटी ने UPSC में हासिल किया 41वां रैंक, मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन


आस्तीन मोड़कर वर्दी पहनेंगे पुलिसकर्मी
नए आदेश के अनुसार 9 मार्च से सभी पुलिसकर्मी आस्तीन मोड़कर वर्दी पहनेंगे, जिससे गर्मी के मौसम में ड्यूटी करना थोड़ा आसान हो सकेगा। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि ग्रीष्मकालीन वर्दी से पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक मैदान में काम करने में सहूलियत मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें