फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी आदेश गंझू समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 08:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

Jharkhand: लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 हजार के इनामी अपराधी आदेश गंझू समेत तीन को गिरफ्तार किया। पकरुवा जंगल से हथियार, 35 गोलियां, मोबाइल, उग्रवादी पर्चे और बाइक बरामद हुए। आदेश पर 21 मामले दर्ज हैं। वह जेल से छूटने के बाद लेवी, फायरिंग और आगजनी में सक्रिय था। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लातेहार जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुधवार को 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश आदेश गंझू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन


बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में आदेश गंझू (पिता–जगतु गंझू, ग्राम होंहे, थाना टंडवा, जिला चतरा), उज्जवल कुमार (पिता–हुलास राणा) तथा सुभाष कुमार (पिता–नागेश्वर साहू, दोनों निवासी मिसरौल, थाना टंडवा, जिला चतरा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 35 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के पर्चे, दस्तावेज, एक डायरी तथा दो बाइक बरामद की हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने साथियों के साथ बनवार गांव स्थित पकरुवा जंगल में बालूमाथ और बारियातू क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर इलाके की घेराबंदी की गई। छापेमारी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सारंडा में प्रेशर आईईडी विस्फोट, लकड़ी चुनने गए दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


टीएसपीसी से जुड़ा रहा है आदेश गंझू
पुलिस के अनुसार आदेश गंझू पूर्व में टीएसपीसी से जुड़ा रहा है। वर्ष 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह टीएसपीसी और जेजेएमपी के नाम पर लेवी वसूली, फायरिंग और आगजनी की घटनाओं में सक्रिय था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें