फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान; 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

Tue, 27 Jan 2026 03:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: झारखंड में 48 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा हो गई है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। ट्रिपल टेस्ट के बाद पहली बार चुनाव होंगे। नामांकन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा निर्धारित है।
विज्ञापन
झारखंड नगर निकाय चुनाव का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव कराने की औपचारिक घोषणा कर दी। इसके तहत 23 फरवरी, सोमवार को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 
राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पहली बार है जब राज्य में नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं, जिससे यह चुनाव विशेष महत्व रखता है।
 
मतदान और नामांकन का पूरा कार्यक्रम
निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है। सभी प्रत्याशियों को 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पत्रकारों को जानकारी देतीं राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी - फोटो : अमर उजाला
किन निकायों में होंगे चुनाव?
इन चुनावों में राज्य के कुल 48 नगर निकाय शामिल हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के बाद से इन निकायों में चुनाव नहीं हो पाए थे।

पढ़ें- Jharkhand News: जमशेदपुर से अपहृत उद्योगपति पुत्र कैरव गांधी बरामद, 14 दिन बाद सकुशल घर लौटे
 


पहले कोरोना महामारी और बाद में ओबीसी आरक्षण तथा ट्रिपल टेस्ट से जुड़े कानूनी पेचों के कारण नगर निकाय चुनाव लगातार टलते रहे। अंततः हाईकोर्ट के हस्तक्षेप और समयसीमा तय होने के बाद चुनाव का रास्ता साफ हुआ।
 
राजनीतिक सरगर्मी तेज
चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 फरवरी को मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे, जो स्थानीय विकास, स्वच्छता और नगर प्रशासन की दिशा तय करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें