फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज, JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी

Mon, 17 Aug 2026 02:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में CID ने सोमवार को रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। CID के ADG मनोज कौशिक ने बताया कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
झारखंड: नियुक्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने JSSC ऑफिस में छापेमारी की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच अब तेज हो गई है। सोमवार को क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की टीम ने रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। पिछले 24 दिनों से भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों कोर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच पूर्व JPSC सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक (PA) बी.एन. राम को गिरफ्तार किया है। 

JSSC कार्यालय में पहुंची CID की टीम

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, CID के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में JSSC कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा, "हम विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में JSSC कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं।"

विज्ञापन

 

 

24 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं अभ्यर्थी

झारखंड में विभिन्न नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले 24 दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच और अपनी अन्य मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी को जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। CID की टीम छापेमारी के दौरान किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक गिरफ्तार
मामले को लेकर CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व JPSC सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक (PA) बी.एन. राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में नए खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें