फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती में अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने पर फैसला रखा सुरक्षित

Thu, 26 Nov 2026 08:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अभ्यर्थियों ने JSSC की कार्रवाई को नियमों के विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड उच्च न्यायालय ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने सभी पक्षों की ओर से प्रस्तुत की गई दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। यह मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभिलेख सत्यापन के समय कई अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर देने से संबंधित है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की दलीलें

सुनवाई के दौरान प्रार्थी रामानुज विश्वकर्मा और अन्य अभ्यर्थियों की ओर से अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। प्रार्थियों की दलील थी कि नियुक्ति नियमावली और प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन में ऐसी कोई अनिवार्य शर्त शामिल नहीं थी कि अभ्यर्थी ने संबंधित विषय का अध्ययन स्नातक के पूरे तीन वर्षों तक किया हो। विज्ञापन में केवल तीन वर्षीय स्नातक जैसे बीए, बीएससी अथवा बीए और बीएससी ऑनर्स उत्तीर्ण होने की शर्त रखी गई थी। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने तीन साल का स्नातक पाठ्यक्रम पूरा किया है और आवेदन के आधारभूत विषय की पढ़ाई दो वर्ष तक की है। अतः आयोग द्वारा उम्मीदवारी रद्द करना पूरी तरह नियमविरुद्ध है।

आयोग का तर्क

मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने पक्ष प्रस्तुत किया। आयोग ने दस्तावेज सत्यापन के समय नियमों और प्रावधानों का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। इसी फैसले को अभ्यर्थियों ने याचिका के माध्यम से अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को विस्तार से सुनने के पश्चात अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें