फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: युवाओं को नशे का आदी बनाकर तस्करी में धकेलता था गिरोह, सिमडेगा में 11 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 05:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सिमडेगा पुलिस ने केलाघाघ डैम के पास बुधराटोली में छापेमारी कर 11 ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 8.3 ग्राम ब्राउन शुगर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। जांच में युवाओं को मुफ्त नशा देकर तस्करी में शामिल करने का खुलासा हुआ।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमडेगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केलाघाघ डैम के पास बुधराटोली में छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8.3 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 मोबाइल फोन, एक वजन मशीन, दो लाइटर और 150 पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद किए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य युवाओं को पहले मुफ्त में नशा कराकर उसका आदी बनाते थे। इसके बाद नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्हें तस्करी के अवैध धंधे में शामिल कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सिमडेगा और गुमला जिले के युवक शामिल हैं।

विज्ञापन


केलाघाघ डैम के पास छापेमारी
वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने केलाघाघ डैम के पास बुधराटोली में छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कुछ आरोपी गुमला निवासी दीपक कुमार से करीब 3,000 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदते थे। इसके बाद इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर 500 रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेचते थे। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले मुख्य स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

पढ़ें: रांची में 21 अक्तूबर को निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, दोपहर बिहार क्लब से निकलेगा जुलूस

विज्ञापन


मुफ्त में नशा कराकर बनाते थे आदी
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में नशे की तस्करी का चिंताजनक तरीका सामने आया है। आरोपी कम उम्र के युवाओं को शुरुआत में मुफ्त में नशा कराते थे। धीरे-धीरे जब उन्हें इसकी लत लग जाती थी, तो वे नशीली पुड़िया खरीदने के लिए पैसे खर्च करने लगते थे।

पैसों की कमी होने पर कुछ युवक अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए खुद भी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल हो जाते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विवेक साहू पहले भी ब्राउन शुगर से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सिमडेगा थाने में मामला दर्ज है। ताजा मामले में सिमडेगा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(बी), 22(बी), 27 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें