फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: वन विभाग ने रद्द की विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया, वापस लिए दोनों विज्ञापन; अभ्यर्थियों को झटका

Tue, 17 Nov 2026 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड वन विभाग ने प्रशासनिक और अपरिहार्य कारणों से रिसर्च एसोसिएट, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। विभाग ने दोनों भर्ती विज्ञापन वापस लेते हुए अभ्यर्थियों को वेबसाइट देखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
झारखंड वन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड वन विभाग ने राज्य में शोध एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। विभाग ने अपरिहार्य व प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस के बाद रिसर्च एसोसिएट, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और लैब टेक्नीशियन सह सीनियर रिसर्च फेलो के पदों पर होने वाली नियुक्तियों को निरस्त माना जाएगा। वन विभाग ने जनसंपर्क विभाग के माध्यम से 4 नवंबर  को विज्ञापन संख्या 383553 तथा 6 नवंबर  को विज्ञापन संख्या 383779 प्रकाशित किए थे। दोनों ही विज्ञापनों को वापस ले लिया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन दे चुके अथवा चयन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे योग्य अभ्यर्थियों को सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगामी सूचनाओं और नए अपडेट के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें