फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता के नाम-फोटो से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट

Thu, 24 Sep 2026 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा

सार

कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदिग्ध संदेश भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, निजी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध प्रोफाइल रिपोर्ट करने की अपील की है।
विज्ञापन
साइबर अपराध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडरमा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। 'उत्कर्ष गुप्ता आईएएस' नाम से तैयार इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदिग्ध संदेश भेजे जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों को फर्जी प्रोफाइल से सतर्क रहने, फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकार करने और किसी भी प्रकार के संदेश को अनदेखा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


साइबर ठग कर रहे भ्रमित करने का प्रयास
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपायुक्त अपनी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी के जरिये किसी भी नागरिक को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते हैं। वे किसी से भी आर्थिक सहायता, राशि, व्यक्तिगत जानकारी या अन्य किसी प्रकार का अनुरोध नहीं करते हैं। साइबर ठग अधिकारियों के नाम और फोटो का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करने तथा उनसे ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि यदि उपायुक्त के नाम या फोटो वाली किसी संदिग्ध आईडी से कोई संदेश, कॉल या वित्तीय मदद का अनुरोध मिले, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें।

पढे़ं: 42 लाख से ज्यादा नकदी-सोने के आभूषण लूटे; रेनकोट पहनकर पहुंचे थे 5-6 बदमाश
विज्ञापन


संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी खातों से आने वाले संदेशों का उत्तर न दें। नागरिक अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड का विवरण, ओटीपी या अन्य संवेदनशील दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी संदिग्ध प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश प्राप्त होता है, तो वह तुरंत संबंधित प्रोफाइल को फेसबुक पर रिपोर्ट करे और उसे ब्लॉक कर दे। सतर्कता बरतकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


साइबर थाने को तत्काल दें सूचना
साइबर अपराध या ठगी की आशंका होने पर जिला प्रशासन ने नागरिकों को तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में सूचना देने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी अज्ञात या संदिग्ध प्रोफाइल के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें