फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: छात्र की पिटाई और अमर्यादित व्यवहार मामले में शिक्षक निलंबित, सीसीटीवी फुटेज से हुई पुष्टि

Fri, 20 Nov 2026 01:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर

सार

झारखंड के देवघर में छात्र के साथ मारपीट और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में शिक्षक सुयश आनंद को निलंबित कर दिया गया है। चार नवंबर की घटना का सीसीटीवी फुटेज विभाग को सौंपा गया था। शिक्षक का स्पष्टीकरण असंतोषजनक मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय परिसर में छात्र के साथ अमर्यादित व्यवहार और पिटाई करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक सुयश आनंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने 19 नवंबर को इस संबंध में औपचारिक कार्यालय आदेश जारी करते हुए शिक्षक को विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया है। शिक्षक सुयश आनंद मूल रूप से उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चांदडीह में पदस्थापित हैं और वर्तमान समय में मोहनपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झारखंडी में प्रतिनियोजित थे।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट से खुलासा
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झारखंडी के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पांच और 12 नवंबर को शिक्षा विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि बीते चार नवंबर को शिक्षक सुयश आनंद ने स्कूल परिसर में एक छात्र के साथ मारपीट और अमर्यादित व्यवहार किया था। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपनी रिपोर्ट और शिकायत के साथ घटना का सीसीटीवी फुटेज भी विभाग को उपलब्ध कराया था, जिससे मामले और आरोपों की सत्यता सामने आई।

ये भी पढ़ें- झारखंड: संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर नए सिरे से करें विचार, हाई कोर्ट ने नगर निगम को सेवा से हटाने पर रोका
विज्ञापन


असंतोषजनक जवाब पर कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने इस मामले को लेकर संबंधित शिक्षक सुयश आनंद से सात और 12 नवंबर को लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन शिक्षक का जवाब पूरी तरह असंतोषजनक पाया गया। इसके पश्चात उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला शिक्षा स्थापना समिति (माध्यमिक शिक्षा) के औपचारिक अनुमोदन से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


निलंबन की इस अवधि के दौरान विभाग ने शिक्षक का मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, देवघर निर्धारित किया है। इस दौरान बायोमीट्रिक अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर ही उन्हें नियमानुसार जीवन यापन भत्ता प्राप्त होगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से निर्गत करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें