फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से करते थे साइबर ठगी, एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उड़ाते थे खाते से पैसे

Wed, 25 Nov 2026 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जिले में पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 मोबाइल, 17 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद हुआ। जनवरी से अब तक 170 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

विज्ञापन
साइबर अपराध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध अमित रविदास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

विज्ञापन


विशेष टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी में पानी की टंकी के पास छापा मारकर पांच आरोपियों को पकड़ा। वहीं, दूरसंचार विभाग से मिली जानकारी के आधार पर मिहिजाम में छापेमारी कर पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई साइबर थाने में दर्ज केस के तहत की गई है।

फर्जी नंबर और एपीके फाइल से ठगी
पुलिस अधीक्षक ने ठगी के तरीके का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स, ई-पेमेंट और उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के नाम पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते थे। जब पीड़ित उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क करते थे, तब आरोपी उन्हें अपने झांसे में लेकर मोबाइल में एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवा लेते थे। इसके जरिये वे उपभोक्ताओं के बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंदरचुआं गांव निवासी साजिद अंसारी (23), सागिर अंसारी (24), दिलबर अंसारी (21), कलीम अंसारी (42) और इमरान अंसारी (25) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कांड संख्या 76/26 में मिहिजाम के लीलानगर कानगोई निवासी संजय मंडल, राजू मंडल और टुनटुन मंडल के अलावा हिल रोड निवासी धीरज कुमार साव और जामताड़ा के बीरग्राम निवासी रवीसन मुर्मू को पकड़ा गया है।

साइबर अपराधियों के सहयोगियों पर कसता शिकंजा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने नाम पर चार से पांच से अधिक सिम कार्ड हासिल कर अन्य साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इनका यह आपराधिक नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचाने वाले लोगों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है। ये सहयोगी अवैध रूप से सिम कार्ड उपलब्ध कराने सहित अन्य माध्यमों से ठगों की सहायता करते हैं। पुलिस जल्द मददगारों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करेगी।

अभियान में अब तक 170 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, जनवरी  से 25 नवंबरतक जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 170 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 410 मोबाइल फोन, 496 सिम कार्ड, 37 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, चार लैपटॉप, 24,33,700 रुपये नकद और 13 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें