फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand : जगन्नाथपुर रथ यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 16 जुलाई से शुरू होगा महोत्सव

Wed, 08 Jul 2026 09:25 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें 16 जुलाई से शुरू होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय लोगों की आस्था एवं जनभावनाओं से भी अवगत कराया। समिति ने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें-  झारखंड में इको टूरिज्म, खेल और कला-संस्कृति को मिलेगी नई रफ्तार; CM हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए रथ यात्रा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समिति के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल रहे। गौरतलब है कि, जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें