फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में एक करोड़ रुपये से अधिक का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से लाई जा रही थी खेप

Sat, 28 Nov 2026 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने एक पिकअप वैन से करीब दो क्विंटल गांजा बरामद किया है। एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की इस खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने राजधानी रांची में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने एक पिकअप वैन से करीब दो क्विंटल गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार देर रात तमाड़ थाना क्षेत्र के डोड़ेया मोड़ के पास वाहनों की घेराबंदी कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। वैन में छिपाकर रखे गए कई प्लास्टिक पैकेटों से करीब दो क्विंटल गांजा बरामद हुआ।

जांच में पता चला कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वैन पर ओडिशा का रजिस्ट्रेशन नंबर था। शुरुआती जांच के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वैन के चालक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

विज्ञापन

रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने गांजे की बड़ी खेप बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजे की खेप ओडिशा में किससे खरीदी गई थी और इसे रांची के अलावा किन इलाकों में पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें