फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जैक 11वीं रिजल्ट जारी, लगभग सभी छात्र पास, 99.12% रही सफलता दर

Tue, 14 Apr 2026 07:11 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 99.12 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा 25 से आयोजित हुई थी और इस वर्ष का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा।  
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार को कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा, जिसमें कुल 99.12 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


3,55,399 छात्र पास
परिणाम की घोषणा जैक बोर्ड के अध्यक्ष नटवा हांसदा एवं परीक्षा नियंत्रक की उपस्थिति में जैक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ज्ञात हो कि कक्षा 11वीं की परीक्षाएं राज्यभर में 25 फरवरी से आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें: 5 दिन तक घर में पड़ा रहा शव, फिर जला दिया गया, धनबाद की दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


जैक बोर्ड के अध्यक्ष ने दी बधाई
जैक बोर्ड के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और परिषद के कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी प्रमंडलों और जिलों में परिणाम बेहतर रहा है, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों की मेहनत का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया जो इस बार किसी कारणवश सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे अपनी कमियों को दूर करते हुए अगली बार और अधिक मेहनत करें, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें