फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 5 दिन तक घर में पड़ा रहा शव, फिर जला दिया गया, धनबाद की दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप

Tue, 14 Apr 2026 11:48 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद उसका शव करीब 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा और बाद में उसे जला दिया गया।
विज्ञापन
धनबाद में दिल दहला देने वाला मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद शव को कई दिनों तक घर में ही रखने और बाद में जलाने का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


युवती की संदिग्ध मौत
जानकारी के अनुसार लिपिक कुमारी नाम की युवती की 8 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और घर में अकेली रहती थी। परिवार ने न तो इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और न ही समय पर अंतिम संस्कार किया। मृतका के भाई प्रवण राजवर्धन ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

5 दिन तक घर में पड़ा रहा शव
घबराहट और सामाजिक दूरी के कारण शव करीब 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। इस दौरान स्थिति और खराब होती चली गई। आरोप है कि शव की स्थिति बिगड़ने पर भाई ने उसे बाथरूम में ले जाकर रुई, रजाई और तकिए के साथ जला दिया। इससे पूरे घर में तेज दुर्गंध फैल गई।
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
विज्ञापन


बदबू से खुला मामला
12 अप्रैल को जब बदबू असहनीय हो गई, तब आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम से अधजला शव बरामद किया और जांच शुरू कर दी। मृतका के दूसरे भाई प्रदीप राजवर्धन ने भी इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस अब मौत के कारण और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती की मौत कैसे हुई और शव के साथ ऐसा कदम क्यों उठाया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें