फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड भाजपा को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष, आदित्य साहू का निर्विरोध चयन लगभग तय

Tue, 13 Jan 2026 04:53 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand BJP President: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी।
 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का चुना जाना लगभग तय हो गया है। मंगलवार को हुए नामांकन में वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार रहे। पार्टी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई और दोपहर 2 बजे समाप्त हुई।

विज्ञापन

 
चुनाव पदाधिकारी ने दी जानकारी
झारखंड भाजपा के चुनाव पदाधिकारी और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल आदित्य साहू का ही नामांकन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा राज्य से राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
 
बुधवार को होगा औपचारिक एलान
जुएल ओराम ने कहा कि नामांकन की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी की ओर से सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand: निपाह वायरस को लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को दिए सख्त निर्देश
 
राष्ट्रीय परिषद के लिए कई दिग्गजों ने भरा पर्चा
राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले नेताओं में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन शामिल हैं। इसके अलावा सांसद संजय सेठ, करिया मुंडा और दीपक प्रकाश के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

 
बाबूलाल मरांडी की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
गौरतलब है कि 3 अक्तूबर को भाजपा ने आदित्य साहू को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे, जो वर्तमान में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें