फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी बार हत्याकांड : भाजपा नेता नीरज सिंह  जेल में ही रहेंगे, जमानत याचिका खारिज

Wed, 18 Nov 2026 11:07 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में जेल में बंद भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत याचिका एडीजे-2 आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत ने खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष ने अपराध की गंभीरता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जमानत का विरोध किया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता नीरज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित डीडी बार हत्याकांड मामले में जेल में बंद भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत याचिका निचली अदालत ने खारिज कर दी। जमशेदपुर न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय के बाद नीरज सिंह की न्यायिक हिरासत जारी रहेगी और उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद अब बचाव पक्ष ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


याचिका अदालत ने की खारिज

अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपने मुवक्किल को निर्दोष बताते हुए जमानत देने की पुरजोर मांग की थी। वहीं अभियोजन पक्ष ने अपराध की गंभीरता और मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के अहम बयानों का हवाला देते हुए जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। दोनों पक्षों की जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने 13 नवंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। बाद में आदेश सुनाते हुए कोर्ट ने याचिका नामंजूर कर दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रकाश झा ने स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के खिलाफ अब झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे।

बार में हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि बिष्टुपुर स्थित डीडी बार (डबल डाउन बार) में हुए इस हत्याकांड ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। यह वारदात 27 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे घटित हुई थी। बार के अंदर हुए विवाद के बाद करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष आनंद पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह ने 29 जून  को टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा गया था। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर भाजपा नेता नीरज सिंह को इस हत्याकांड में आरोपी बनाया था। इसके बाद पुलिस ने नीरज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी को फिलहाल जेल में ही दिन काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें