फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई: साइबर थाने का SI 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 03:41 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला गिरिडीह/रांची

सार

गिरिडीह में धनबाद एसीबी की टीम ने साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी ने होटल के पास जाल बिछाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
धनबाद: सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद की भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) टीम ने गिरिडीह जिले में साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम ने इस गौतम को साइबर थाना के बाहर गेट के समीप एक होटल के पास से पकड़ा, जहां वह रिश्वत की राशि ले रहा था।
विज्ञापन


 होटल के पास बिछाया गया जाल
सब इंस्पेक्टर पुनीत गौतम के रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने के बाद से धनबाद एसीबी की टीम पूरे मामले में निगरानी रख रही थी। टीम ने आरोपी गौतम पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। सब इंस्पेक्टर पुनीत गौतम साइबर थाना के बाहर गेट के पास होटल के पास पहुंचा और पीड़ित शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल से 30 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेने लगा।

इसी दौरान एसीबी टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। जीवलाल के छोटे बेटे को पूर्व में एक मामले में जेल भेजा गया था। उसी मामले की केस डायरी कोर्ट भेजने के नाम पर गौतम ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: वर्चस्व की आग में झुलसा बेगूसराय, 16 साल के युवक की गोली लगने से मौत; सड़क पर उतरे परिजन
विज्ञापन


 पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी सब इंस्पेक्टर पुनीत गौतम को अपने साथ ले गई और उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें