फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: JJMP के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 01:56 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला

सार

गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद हथियार,कारतूस के साथ जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने संगठन के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को इलाके में JJMP की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन


पांच लाख के इनामी कमांडर समेत चार गिरफ्तार

गुमला एसपी हारिस बिन जमां के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों में रामदेव लोहरा, अरविंद नायक, मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, रामदेव लोहरा संगठन में सब-जोनल स्तर पर सक्रिय था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, अरविंद नायक संगठन में एरिया कमांडर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि JJMP के सदस्यों के डुमरी इलाके में फिर से संगठन को सक्रिय करने और उसका विस्तार करने की कोशिश किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और इसके बाद विशेष अभियान चलाया गया।

AK-56 और SLR समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

अभियान के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक AK-56 राइफल, एक SLR राइफल और एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल बरामद की है। इसके अलावा पुलिस को 146 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, हथियारों के साथ वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, Wi-Fi डोंगल और प्रतिबंधित JJMP/नक्सली पर्चे भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस अब संगठन की गतिविधियों और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश की मिली थी सूचना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि JJMP के सदस्य डुमरी थाना क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में अभियान चलाया और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर संगठन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पूछताछ में खुलेगा संगठन का नेटवर्क

गिरफ्तारी के बाद पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए JJMP के अन्य सदस्यों, उनके संभावित ठिकानों और इलाके में संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर समेत चार उग्रवादियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी JJMP के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से संगठन के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों से जुड़े कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें