फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दिल्ली में मौजूद थे वित्त मंत्री राधाकृष्ण, फिर भी रहे बैठक से दूर; बयान के बाद सियासी हलचल तेज

Fri, 10 Jul 2026 12:17 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला था। उनकी अनुपस्थिति के बाद राज्य की राजनीति में मतभेद और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल हुए, लेकिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। खास बात यह रही कि वित्त मंत्री कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में ही मौजूद थे, इसके बावजूद उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला
इस संबंध में जब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला था। उनके अनुसार, जब औपचारिक आमंत्रण ही नहीं मिला, तो कार्यक्रम में शामिल होने का प्रश्न ही नहीं उठता। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वित्त मंत्री की अनुपस्थिति केवल संयोग नहीं
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वित्त मंत्री की अनुपस्थिति केवल संयोग नहीं हो सकती। कुछ जानकार इसे कांग्रेस और झारखंड सरकार के बीच संभावित मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, यह भी चर्चा है कि हाल के दिनों में सरकार को लेकर वित्त मंत्री द्वारा दिए गए कुछ बयानों को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गंभीरता से लिया है। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Ranchi: झारखंड में मुआवजे का विवाद बना रणक्षेत्र! फ्लाईओवर साइट पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, जमकर पथराव
विज्ञापन


फेरबदल को लेकर भी अटकलें
राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि कांग्रेस कोटे के कुछ मंत्रियों के विभागों या उनकी भूमिका में बदलाव हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में न तो मुख्यमंत्री कार्यालय, न झामुमो और न ही कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। ऐसे में वित्त मंत्री की अनुपस्थिति और उनके बयान ने राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दिल्ली से लौटने के बाद सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या मंत्रिमंडल में किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें