फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: पाकुड़ मंडल में महिला कैदी ने की आत्महत्या, हत्या के केस में थी विचाराधीन; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Mar 2026 03:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पाकुड़

सार

झारखंड के पाकुड़ मंडल कारा में विचाराधीन महिला कैदी ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली। हत्या के मामले में जेल में बंद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते हुए डीसी एसपी पहुंचे मंडल कारा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पाकुड़ जिले के मंडलाकार में एक विचाराधीन महिला ने बाथरूम में आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।मृतक महिला कैदी की पहचान नगर थाना अंतर्गत कोलाजोड़ा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही पाकुड़ के एसपी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी मंडल कारा पहुंची और जेल अधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


घटना के बारे में पुलिस कर्मियों के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बताया है। बताया कि मृतक महिला पर अपने पति झंडू हांसदा की हत्या का आरोप था। इस संबंध में नगर थाना में 17 फरवरी 2026 को कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विचाराधीन कैदी के रूप में मंडल कारा में रखा था। मंडल कारा स्थित बाथरूम में संझली हेंब्रम के आत्महत्या करने की सूचना मिली। जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसी व एसपी मंडल कारा पहुंचे
घटना की सूचना के बाद डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी अधिकारियों की टीम के साथ मंडल कारा पहुंचे। उन्होंने मामले की गहन जांच की और कारा में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने तकनीकी पहलुओं पर भी आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: फर्जी माइक्रो फाइनेंस का बड़ा खेल, महिलाओं से करोड़ों की ठगी, कर्मचारी फरार
विज्ञापन


पूछताछ के बाद डीसी मनीष कुमार ने बताया कि एक महिला कैदी ने मंडल कारा में आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि महिला ने बाथरूम में आत्महत्या की थी और उसे सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी निधि द्विवेदी ने भी बताया कि महिला कैदी ने आत्महत्या की है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें