फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, हजारीबाग में पांच की मौत, हमले में कई घर क्षतिग्रस्त

Fri, 13 Feb 2026 09:30 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

Jharkhand: हजारीबाग के गोंदवार गांव में हाथियों के झुंड ने हमला कर पांच लोगों की जान ले ली और एक बच्ची घायल हो गई।  घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं, जबकि ग्रामीण हाथियों के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाथियों के हमले से क्षतिग्रस्त दरवाजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव का है, जहां बीती रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच पांच हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बचाव कार्य में जुटी टीम 
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात
इसी बीच बेड़ो प्रखंड के चरखा, पखल और बुदकु टोली गांवों में भी हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई घर क्षतिग्रस्त हुए और ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो गईं। अचानक हुए हमलों के कारण लोग रातभर भय के साये में रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थार से कुचल कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वाहन जब्त
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने की आर्थिक मदद
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शुक्रवार तड़के बुदकु टोली पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की और वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग की। लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे हाथियों के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग और राज्य सरकार इस मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें