पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव
- फोटो : Amar Ujala
झारखंड के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव तथा उनके पुत्र रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। दोनों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईडी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
मेश्वर उरांव और रोहित उरांव की संभावित भूमिका की जांच जारी
इसी मामले में उत्पाद विभाग के सेवानिवृत्त आयुक्त अमित प्रकाश को भी समन भेजा गया है। ईडी कथित शराब घोटाले में रामेश्वर उरांव और रोहित उरांव की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ की कुछ कंपनियों को झारखंड में शराब कारोबार में प्रवेश दिलाने से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
पहले भी ईडी कर चुकी है छापेमारी
गौरतलब है कि, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज मामले को अपने हाथ में लेने के बाद ईडी ने ECIR-10/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले एजेंसी इस मामले में गिरफ्तार कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पूर्व में ईडी ने रांची के बरियातू स्थित रामेश्वर उरांव के आवास पर भी छापेमारी की थी।
सियासी हलकों में हलचल बढ़ी
राज्यसभा चुनाव के बाद जहां झारखंड की राजनीतिक गतिविधियां कुछ शांत होती नजर आ रही थीं, वहीं ईडी की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। समन जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर भी विभिन्न राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें-
Jharkhand: तमिलनाडु में गैस लीक से झारखंड के मजदूर की मौत, श्रमिकों ने लगाई वापसी की गुहार; CM ने दिए निर्देश
फिलहाल, ईडी की ओर से समन के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, रामेश्वर उरांव या उनके पुत्र रोहित उरांव की ओर से भी इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।