फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सावन से पहले देवघर में डबल मर्डर; पहले पिता और अब मां के साथ नाबालिग बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

Tue, 30 Jun 2026 01:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

देवघर के हेठ नावाडीह गांव में घर के अंदर मां और 14 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। तीन साल पहले इसी परिवार के मुखिया की भी हत्या हुई थी। लगातार दूसरी वारदात के बाद पुरानी रंजिश की आशंका गहरा गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवघर जिले के नावाडीह महापुर पंचायत अंतर्गत हेठ नावाडीह गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर से मां और उसके 14 वर्षीय बेटे का शव बरामद हुआ। अज्ञात अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर दोनों की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वारदात सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

इस दोहरे हत्याकांड ने इसलिए भी लोगों को झकझोर दिया है, क्योंकि करीब तीन वर्ष पहले इसी परिवार के मुखिया की भी विवाद के दौरान धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। एक ही परिवार में दोबारा हुई इस जघन्य वारदात के बाद पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस पुराने हत्या मामले और ताजा घटना के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या, पुलिस वाहन से खींचकर किया था हमला; तीन पुलिसकर्मी निलंबित

घटना की सूचना मिलने पर देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर पहलू से मामले की गहन जांच करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें