फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में छठ की तैयारी तेज, कांके डैम घाट का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त; अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 11 Nov 2026 07:31 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कांके डैम स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
छठ घाट का निरीक्षण करते डीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कांके डैम स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाट की साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घाट पर चल रहे तैयारियों के कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक

जिला प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षित आवागमन और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर किया जाए। प्रशासन की इन तैयारियों का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें