फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बहरागोड़ा में 227 किलो का ‘मौत का गोला’ निष्क्रिय, हफ्तेभर की दहशत के बाद ग्रामीणों को मिली राहत

Wed, 22 Apr 2026 04:38 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: जमशेदपुर के बहरागोड़ा क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला 227 किलोग्राम का द्वितीय विश्व युद्ध का बम भारतीय सेना ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। एक सप्ताह से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इलाके में सामान्य स्थिति बहाल हो गई।

विज्ञापन
बम को निष्क्रिय करने के दौरान का दृश्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पानीपाड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से फैली दहशत का अंत बुधवार को हो गया। स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध के एक विशाल बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत महसूस की और सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू होने लगीं।
विज्ञापन


अमेरिकी निर्मित बम ने बढ़ाई थी चिंता
विशेषज्ञों के अनुसार, नदी तट पर मिला यह बम अमेरिकी निर्मित एएनएम-64 श्रेणी का था, जिसका वजन करीब 227 किलोग्राम बताया गया। इतने भारी और खतरनाक विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करना सेना के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ। बम मिलने के बाद से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ था और लोग नदी या खेतों की ओर जाने से भी डर रहे थे।

सुरक्षा के लिए अपनाई गई विशेष रणनीति
सेना की टीम ने सावधानी बरतते हुए बम को लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में रखा और चारों तरफ बालू की बोरियों से ढक दिया, ताकि विस्फोट का असर सीमित रहे और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति न हो। इसके बाद सुरक्षित दूरी बनाकर नियंत्रित तरीके से विस्फोट किया गया।
विज्ञापन


सेना के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन
इस संवेदनशील अभियान का नेतृत्व आयुष कुमार सिंह ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई धर्मेंद सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सेना की टीम ने कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगभग एक किलोमीटर की दूरी से रिमोट सिस्टम के जरिए नियंत्रित विस्फोट किया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास की जमीन तक हिल गई।

ये भी पढ़ें-  कुख्यात शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल, जमीन कारोबारी हत्याकांड में बड़ी सफलता
विज्ञापन


गांव में हुई सामान्य स्थिति
बम मिलने के बाद पानीपाड़ा और आसपास के गांवों में लगातार भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर खेतों और नदी किनारे जाना बंद कर दिया था। लेकिन बुधवार को सफलतापूर्वक बम निष्क्रिय होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और इलाके में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें