फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात अकवान: वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निरस्त, कई पुनर्निर्धारित, सफर शुरू करने से पहले जांच कर लें यात्री

Fri, 20 Nov 2026 09:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चक्रवात 'अकवान' के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 19, 20 और 21 नवंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की सूचना दी है। टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर और हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 11 घंटे तक की देरी से रवाना होंगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात 'अकवान' के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले के तहत टाटानगर से ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली 20891-20892 वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों को री-शिड्यूल यानी पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


री-शिड्यूल की गई ट्रेनें अपने निर्धारित प्रस्थान समय से तीन घंटे से लेकर 11 घंटे तक की देरी से चलेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 19, 20 और 21 नवंबर को अपनी यात्रा शुरू करने वाली विभिन्न ट्रेनों का परिचालन इससे बुरी तरह प्रभावित होगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों में हावड़ा, शालीमार, भुवनेश्वर, पूरी, विशाखापत्तनम और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों के लिए सलाह और ट्रेन नियंत्रण व्यवस्था

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और समय-सारणी की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। रेलवे के अनुसार, जो ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से पहले ही रवाना हो चुकी हैं, उन्हें रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जबकि जो ट्रेनें अभी अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं हुई हैं, उन्हें नए पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात के कारण रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है :

- 68446 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

- 68445 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस

- 68433 भुवनेश्वर-गुनुपुर एक्सप्रेस

- 68434 गुनुपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

- 68420 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

- 68419 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस

- 20841 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस

- 20842 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस

- 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस

- 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

- 22883 पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

- 68403 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस

- 68404 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस

- 68450 दासपल्ला-पुरी एक्सप्रेस

- 68449 पुरी-दासपल्ला एक्सप्रेस

- 68421 अंगुल-पुरी एक्सप्रेस

- 68422 पुरी-अंगुल एक्सप्रेस

- 68413 तालचेर-पुरी एक्सप्रेस

- 68414 पुरी-तालचेर एक्सप्रेस

- 18401 बड़गढ़-पुरी एक्सप्रेस

- 18402 पुरी-बड़गढ़ एक्सप्रेस

- 68441 जेरंग-पुरी एक्सप्रेस

- 68442 पुरी-जेरंग एक्सप्रेस

- 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

- 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

- 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

- 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

- 68410 पूरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस

- 68409 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस

- 18417 पूरी-गुनुपुर एक्सप्रेस

- 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस

- 68411 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस

- 68412 ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

- 58532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस

- 58531 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस

- 18017 विजयनगरम-पुरी एक्सप्रेस

- 18018 पूरी-विजयनगरम एक्सप्रेस।

 
छह से 11 घंटे तक देरी से पुनर्निर्धारित ट्रेनें

रेलवे प्रशासन द्वारा छह घंटे से 11 घंटे तक की देरी से पुनर्निर्धारित की गई प्रमुख ट्रेनें निम्नलिखित हैं :

- 15227 बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 11 घंटे की देरी

- 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 11 घंटे की देरी

- 18046 चेन्नई सेंट्रल-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस: 10 घंटे की देरी

- 20838 जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर सुपरफास्ट: 10 घंटे की देरी

- 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस: 9 घंटे की देरी

- 22973 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट: 8 घंटे 30 मिनट की देरी

- 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस: 8 घंटे 30 मिनट की देरी

- 18448 जगदलपुर-पुरी-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन: 8 घंटे की देरी

- 18463 भुवनेश्वर-साईंनगर शिरडी प्रशांति एक्सप्रेस: 6 घंटे 30 मिनट की देरी

- 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 6 घंटे की देरी

- 18047 शालीमार-विशाखापत्तनम अमरावती एक्सप्रेस: 6 घंटे की देरी।

 
तीन से साढ़े पांच घंटे तक देरी से चलने वाली ट्रेनें

तीन घंटे से साढ़े पांच घंटे तक देरी से प्रस्थान करने के लिए पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियों की सूची इस प्रकार है :

- 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 5 घंटे 30 मिनट की देरी

- 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल: 5 घंटे 30 मिनट की देरी

- 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस: 5 घंटे की देरी

- 18117 राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस: 5 घंटे की देरी

- 22644 पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 5 घंटे की देरी

- 22888 बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 15646 सिलचर-चेन्नई एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 08045 शालीमार-चेन्नई विशेष ट्रेन: 4 घंटे की देरी

- 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 18303 संबलपुर-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

- 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस: 3 घंटे की देरी

- 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस: 3 घंटे की देरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें