फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सरंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट, CRPF जवान घायल; एयरलिफ्ट कर रांची भेजा

Mon, 06 Apr 2026 04:16 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सरंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया है, जबकि पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सरंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई है, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से जमीन में प्लांट किया गया विस्फोटक अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आकर जवान घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया और हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगल के रास्तों में पहले से ही IED लगा रखे थे। अभियान के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि अन्य छिपे हुए IED समय रहते निष्क्रिय किया जा सकें और नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को इस दिशा में कई अहम सफलताएं मिली हैं, जिसके बाद नक्सली IED के जरिए हमले की कोशिशें तेज कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें