फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झमाझम बारिश के बीच 340 नए पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, सीएम सोरेन बोले- 'आपके कंधों पर जनता की सुरक्षा'

Thu, 25 Jun 2026 11:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में आयोजित झारखंड पुलिस के प्रशिक्षु अधिकारियों एवं जवानों के पारण परेड समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान छह प्रशिक्षु डीएसपी और 334 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण पूरा कर शपथ ली। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में गुरुवार को झारखंड पुलिस के प्रशिक्षु अधिकारियों एवं जवानों के पारण परेड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर छह प्रशिक्षु डीएसपी और 334 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


30 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मिली नई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षुओं ने लगभग 30 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अब वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और अनुभव भविष्य में जनता की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जताई खुशी
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी पर खुशी जताई और इसे राज्य में लैंगिक समानता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पुरुषों और महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


'शपथ केवल औपचारिकता नहीं, आजीवन प्रतिबद्धता है'
झमाझम बारिश के बीच हुए शपथ ग्रहण समारोह का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान और जनता के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता का संकल्प है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती इसी भावना पर आधारित है।

करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व
मुख्यमंत्री ने जवानों को याद दिलाया कि वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?

पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उन्होंने पुलिस सेवा की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार जवानों को कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपनी जान तक जोखिम में डालनी पड़ती है। राज्य सरकार पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और आवासीय सुविधाओं पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु हुए सम्मानित
समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें