फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, स्पीकर महतो ने की सर्वदलीय बैठक

Tue, 17 Feb 2026 03:33 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू होने वाला है। इससे पहले मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन के साथ ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक में मौजूद सीएम सोरेन व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची स्थित उनके कार्यालय में  सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। झारखंड विधासभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन


बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष
विधानसभा अध्यक्ष द्वाला बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करना था।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए अहम निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि सदन की कार्यवाही बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और इसकी गरिमा, अनुशासन तथा पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


'सुझावों पर विचार करेंगे'
विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में बैठक के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में बजट सत्र को लेकर सभी दलों के नेताओं ने अपने सुझाव दिए हैं। इन सभी सुझावों पर सरकार विचार करेगी और सबको साथ लेकर चलने का काम करेगी। 

ये भी पढ़ें: बजट सत्र को लेकर रांची में सुरक्षा अलर्ट, विधानसभा के 750 मीटर तक नो-प्रोटेस्ट जोन घोषित
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री ने दिया समन्वय पर जोर 
बैठक के दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि बजट सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्ताव, योजनाएं और नीतियां व्यवस्थित ढंग से सदन के पटल पर रखी जाएं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय, दस्तावेजों की तैयारी और विभागीय जवाबदेही जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें