फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: छात्रवृत्ति और मइयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड विधानसभा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 10:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा विधायकों ने एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति भुगतान में देरी तथा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं तक नहीं पहुंचने के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधानसभा में प्रदर्शन करते बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति भुगतान में देरी तथा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं तक नहीं पहुंचने के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह विरोध दर्ज कराते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

 
छात्रवृत्ति भुगतान में देरी का लगाया आरोप
भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि समय पर नहीं मिल रही है। उनके अनुसार कई वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित है, जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
 
एलपीजी मुद्दे पर भी उठे सवाल
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान कहा कि राज्य में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस अनावश्यक राजनीतिक नौटंकी कर रही है और जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें- LPG Crisis: झारखंड में LPG किल्लत और महंगाई के खिलाफ विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, किसने क्या कहा?
 
सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
भाजपा विधायक पूर्णिमा दास और नीर यादव ने भी राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार में कई योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं, जिससे आम लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

 
योजनाओं के सही क्रियान्वयन की मांग
भाजपा विधायकों का कहना है कि राज्य की कई विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति राशि का जल्द भुगतान किया जाए तथा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की राशि सभी पात्र महिलाओं तक समय पर पहुंचाई जाए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें