फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: महिला आरक्षण बिल विरोध पर भाजपा का आक्रोश, 25 अप्रैल को रांची में निकलेगा मार्च

Sun, 19 Apr 2026 08:46 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: महिला आरक्षण बिल विरोध के मुद्दे पर भाजपा ने 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है। मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक मार्च निकलेगा, जिसमें कई जिलों से महिलाओं के शामिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोधी रुख के खिलाफ देशभर में भाजपा में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 25 अप्रैल को रांची में विशाल आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 
मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकलेगा मार्च
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर मेन रोड तक जाएगा। आयोजन में रांची महानगर, पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र सहित रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जिलों से हजारों की संख्या में महिलाओं के शामिल होने की बात कही गई है।
 
आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बैठक में आदित्य साहू ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर उन्होंने देश की नारी शक्ति के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के विरोध से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन

 
महिला सशक्तिकरण की अनदेखी का आरोप
आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक हितों के लिए महिला सशक्तिकरण को नजरअंदाज किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों और नेतृत्व को प्राथमिकता नहीं दी।

पढ़ें- Jharkhand: रांची में 96 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा, नकल पर पूरी तरह रोक; नियम तोड़ना भारी पड़ेगा
 
शाहबानो केस और तीन तलाक कानून का उल्लेख
उन्होंने शाहबानो केस और तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में भी महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रुख अपनाया है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल कुछ परिवारों तक ही महिला नेतृत्व सीमित रखना चाहती है।
 
भाजपा ने बताया महिला विरोधी मानसिकता
भाजपा ने इसे महिला विरोधी मानसिकता करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ अब महिलाएं खुद सड़कों पर उतर रही हैं। पार्टी की ओर से कहा गया कि महिला सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पार्टी ने लोगों से 25 अप्रैल को आयोजित आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें