फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: झारखंड पहुंचीं भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह, प्रदेश कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

Sun, 04 Oct 2026 09:28 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा झारखंड की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह का रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें बधाई दी। निवेदिता सिंह ने पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने और संगठन मजबूत करने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
प्रदेश बीजेपी कार्यालय सह प्रभारी का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त सह प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह के रविवार को झारखंड आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शॉल ओढ़ाकर निवेदिता सिंह का स्वागत किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी और झारखंड में उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का भरोसा जताया।

विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

स्वागत से अभिभूत निवेदिता सिंह ने प्रदेश नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विरंची नारायण, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, सूरज शाहदेव, रमेश सिंह, वरुण साहू, माया सिंह सिसोदिया, निशि जायसवाल, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुनील साहू, ऋषिकेश राणा, देवराज सिंह, दिनेश साहू, रंजीता सिंह और यश परमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें