फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत

Sun, 08 Mar 2026 09:35 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम होटल टीटॉस के पास बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में होटल का वेटर मनीष गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में होटल का वेटर मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


फिल्मी स्टाइल में घटना को दिया अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधी अचानक होटल के पास पहुंचे और परिसर में घुसकर करीब तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार
घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वेटर मनीष को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चाईबासा में स्वास्थ्य व्यवस्था कागजों तक सीमित, नवजात शिशु का शव डब्बे में भरकर लाने को विवश हुए पर
विज्ञापन


मुख्य संदिग्ध की कर ली गई पहचान
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में एक मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें