फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भाजपा नेता की मौत पर फूटा गुस्सा, जलडेगा बंद; अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सड़कों पर उतरे लोग

Thu, 05 Mar 2026 08:12 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सिमडेगा में भाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जलडेगा बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घटना का विरोध करते बीजेपी नेता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सिमडेगा जिले में भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह की असामयिक मौत के बाद माहौल गरमा गया। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलडेगा बंद का आह्वान किया। गुरुवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित हो गया। बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई।

सुबह से ही जलडेगा की मुख्य सड़कों पर बंद समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया और वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान लोग “दोषियों को सजा दो” और “स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाते नजर आए। बंद का असर इतना व्यापक रहा कि लंबी दूरी की बसों को भी रास्ते में रोक दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान गांगुटोली से रांची जा रही ‘यादगार’ बस को भी प्रदर्शनकारियों ने बीच रास्ते में रोक दिया। बस में सवार यात्रियों को काफी देर तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। निजी वाहनों को भी आगे बढ़ने नहीं दिया गया, जिससे कई बाइक और कार सवारों को वापस लौटना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों और परिजनों का कहना है कि रामेश्वर सिंह को समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। उनका आरोप है कि अस्पताल में आपातकालीन सुविधाओं की कमी थी और ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बेहतर इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलडेगा के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आंदोलनकारी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें