फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं पांच से अधिक मामले

Thu, 05 Mar 2026 06:49 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ पाकुड़

सार

झारखंड के पाकुड़ जिले में विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पाकुड़ जिले की पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अमड़ापाड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरमसिया मोड़ से कोयला रोड की ओर एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ घूम रहा है।

पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से इलाके की घेराबंदी कर दी

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की। जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची, संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से इलाके की घेराबंदी कर दी।

ये भी पढ़ें- Live Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?

कुछ दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे बरमसिया स्थित जंगल के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी हथियार के साथ इलाके में किस उद्देश्य से घूम रहा था और क्या उसके साथ किसी अन्य अपराधी का भी संबंध है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें