फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लातेहार में ACB का बड़ा एक्शन: सात हजार रिश्वत लेते अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार; जमीन के काम के बदले मांगे थे रुपये

Fri, 13 Feb 2026 08:00 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार

सार

झारखंड के लातेहार जिले में एसीबी पलामू टीम ने गारू अंचल कार्यालय के अमीन मुनिदेव सिंह को जमीन संबंधी कार्य के बदले सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिला प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को अपनी जमीन से संबंधित कार्य कराना था। आरोप है कि उक्त कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में अमीन मुनिदेव सिंह ने उससे सात हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, हजारीबाग में पांच की मौत, हमले में कई घर क्षतिग्रस्त

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाने का निर्णय लिया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी अमीन ने शिकायतकर्ता से सात हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं तथा रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया गया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें