फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जंगल में शिकार खेलने गए युवक की गोली मारकर हत्या, महुआ पेड़ के नीचे मिला खून से लथपथ शव

Mon, 18 May 2026 05:48 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

लातेहार के महुआडांड़ क्षेत्र में जंगल में शिकार खेलने गए 42 वर्षीय रामेश्वर उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव महुआ पेड़ के नीचे खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कलकलिया गांव निवासी रामेश्वर उरांव (42) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


शिकार खेलने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, रामेश्वर उरांव सोमवार रात खाना खाने के बाद गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल में शिकार खेलने गए थे। इसी दौरान पंचायत मुखिया पति संतु उरांव को बलदेव उरांव का फोन आया। फोन पर उसने बताया कि गलती से एक व्यक्ति को गोली लग गई है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस युवक की तलाश में जुट गए।

महुआ पेड़ के नीचे मिला शव
काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप जंगल में एक महुआ पेड़ के नीचे रामेश्वर उरांव का शव खून से लथपथ हालत में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: एनएच-31 पर भीषण हादसा, टायर फटते ही पलटा ट्रक; स्कॉर्पियो और टेंपो के उड़े परखच्चे, छह की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक की छाती में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें