फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi: त्योहारों से पहले पुलिस एक्टिव मोड में, असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार, आयोजित की गई मॉक ड्रिल

Sat, 29 Mar 2025 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi Police: त्योहारों का सीजन आ रहा है। ईद, सरहुल और रामनवमी पर राजधानी रांची में कई आयोजन किए जाते हैं। ऐसे में रांची पुलिस प्रशासन का दायित्व बढ़ जाता है। त्योहारों के बीच किसी भी प्रकार की अनहोनी न घटे, इसके लिए रांची पुलिस तैयार है।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल करते हुए रांची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी भव्य रूप से मनाई जाती है। काफी तादाद में लोग रांची के सड़कों में अपने परिवारजनों के साथ निकलते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों के द्वारा कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जाए, इसके लिए रांची पुलिस तैयारियों में जुट चुकी है।

विज्ञापन


रांची पुलिस लाइन में सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसके तहत पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। कैसे असामाजिक तत्वों से निपटें। बता दें कि सरहुल और रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान उपद्रवियों के द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए रांची पुलिस तैयार है। अत्याधुनिक हथियारों से लैश पुलिसकर्मियों ने मॉक ड्रिल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: द नज इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप ने पकड़ी रफ्तार, फेलोज विभागीय परियोजनाओं में ला रहे नई ऊर्जा
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रांची एसपी राजकुमार मेहता ने कहा, रांची की जनता शांति पूर्वक त्योहारों को माना पाए। इसके लिए पुलिस तत्पर है। साथ ही साथ उपद्रवियों को संदेश है कि अगर त्योहारों के दौरान रांची के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। रांची पुलिस असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रांची में बढ़ते अपराध को लेकर लोग आक्रोशित, टायर जलाकर सड़क जाम किया

बता दें कि ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच के अलर्ट में बताया गया है कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने का कार्य कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें