फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बालासोर छात्रा आत्महत्या मामले पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो बोले- बेटी जलाओ पार्टी बन गई है भाजपा

Wed, 16 Jul 2025 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने एक समय ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा दिया था। लेकिन पिछले दस वर्षों में इसका चेहरा बदलकर ‘बेटी जलाओ’ पार्टी बन चुका है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर जिले में एफएम कॉलेज की छात्रा की आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को राजधानी रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब ‘बेटी बचाओ नहीं, बेटी जलाओ पार्टी’ बन गई है।

विज्ञापन

 
छात्रा की आत्महत्या से शर्मसार हुआ देश
पत्रकारों को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि ओडिशा की घटना ने एक बार फिर हिंदुस्तान को शर्मसार कर दिया है। वह (मृतका) एक पढ़ने वाली बच्ची थी, जिसे शिक्षक द्वारा शोषण और अपमान का सामना करना पड़ा। जब उसने और अन्य छात्राओं ने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल से की, तो शिक्षक ने और अधिक असभ्यता दिखाई। नतीजन न्याय नहीं मिलने और उत्पीड़न से टूटकर उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: हिजाब पहनकर स्कूल पहुंचीं छात्राएं, शिक्षकों पर लगाए मारपीट के आरोप; दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

 
‘बेटी जलाओ है भाजपा का असली चेहरा’
भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने एक समय ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा दिया था। लेकिन पिछले दस वर्षों में इसका चेहरा बदलकर ‘बेटी जलाओ’ पार्टी बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ओडिशा का मामला नहीं है, बल्कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पूरे देश की बेटियों की यही कहानी है। जहां भी भाजपा सत्ता में है, बेटियों के साथ अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति और शिक्षा मंत्री से भी उठाए सवाल
झामुमो प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दोनों ही ओडिशा से हैं, तो अब तक मृत छात्रा को न्याय क्यों नहीं मिला? उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से प्रशासनिक असंवेदनशीलता और राजनीतिक चुप्पी का उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जो निंदनीय है।


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से मिले BJP सांसद आदित्य साहू, CM हेमंत से भी की मुलाकात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें