फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों को हवाई जहाज से भेजा गया तेलंगाना, सीएम हेमंत सोरेन का आदेश

Mon, 24 Feb 2025 09:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना पहुंच गए हैं। श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
मजदूरों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखंड के मजदूरों के परिजनों को लेकर पदाधिकारी तेलंगाना पहुंच गए हैं। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन का कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से तेलंगाना के लिए प्रस्थान किए। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल में कुल आठ मजदूर फंसे हुए हैं, जिनमें झारखंड के चार, उत्तर प्रदेश के दो, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का एक-एक मजदूर शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। नियंत्रण कक्ष ने एडिशनल लेबर ऑफिसर (ALO) नागरकुरनूल और फंसे हुए झारखंड के मजदूरों के साथ तेलंगाना गए अन्य मजदूरों से संपर्क किया है। मजदूरों ने बताया कि वे जयप्रकाश एसोसिएट्स LTS के अंतर्गत श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल प्रोजेक्ट्स में कार्य कर रहे हैं।

लगातार ली जा रही रिपोर्ट
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष तेलंगाना प्रशासन और वहां मौजूद अन्य मजदूरों के साथ निरंतर संपर्क में है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा किए जा रहे बचाव कार्य की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में गई टीम भी वहां पहुंचकर नियंत्रण कक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें