फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी! जज का मोबाइल चोरी, खाते से उड़ाए 2.88 लाख रुपये

Tue, 02 Dec 2025 04:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में एक हैरान करने वाली घटना में खूंटी जिले में पदस्थापित एक न्यायाधीश का मोबाइल फोन सेक्टर-2 बाजार से सब्जी खरीदते समय चोरी हो गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खूंटी जिले में पदस्थापित एक न्यायाधीश के मोबाइल फोन की चोरी के बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से 2 लाख 88 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना रांची के सेक्टर-2 बाजार की है, जहां न्यायाधीश सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनका मोबाइल चोरी कर लिया।

विज्ञापन

 

पढे़ं:   6,000 ग्राहकों की ID से करोड़ों की ठगी का नेटवर्क ध्वस्त; पलामू पुलिस का खुलासा

मोबाइल चोरी होने के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने डिजिटल माध्यम से दो ट्रांजेक्शन कर कुल 2.88 लाख रुपये निकाल लिए। जब न्यायाधीश को खाते से रकम गायब होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत रांची के जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई न्यायाधीश का आवास रांची के सेल सिटी इलाके में स्थित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगों का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें