फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पूर्व CM शिबू सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया योगदान

Sun, 10 Aug 2025 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Tribute Paid To Shibu Soren: रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके सपनों और विकास की दृष्टि को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पूर्व CM शिबू सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण कांग्रेस की ओर से आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने की।

विज्ञापन

 
विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने की सामूहिक प्रार्थना
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एक मंच पर आए और सामूहिक रूप से प्रार्थना कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर इतिहासकार डॉ. इलियास मजीद ने शिबू सोरेन के जीवन, उनके संघर्षों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: तेज रफ्तार बाइक खड़े हाईवा ट्रक में जा घुसी, उड़े परखच्चे; 3 दोस्तों की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क
विज्ञापन

 
नेताओं ने याद किया जननायक का योगदान
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिबू सोरेन को गरीबों और आदिवासियों का मसीहा, दूरदर्शी नेता और झारखंड का सच्चा जननायक बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
 
कांग्रेस नेताओं की रही विशेष मौजूदगी
समारोह में शहजादा अनवर, राजीव रंजन प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, राजीव रंजन राजू, चंद्र रश्मि पिंगुआ, रमेश पांडे, शहीद अहमद, माधव कच्छप, विनोद सिंह, अमरजीत सरदार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सहाबीर लोहरा, नंद किशोर चंदेल, विजय टोप्पो, संजर खान, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी, रिज़वान अंसारी, अब्दुस सलाम, संजय सरैया, खरगेश चंद महतो समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
राहुल गांधी का वीडियो भी हुआ प्रसारित
कार्यक्रम के अंत में इलेक्ट्रॉनिक पर्दे पर राहुल गांधी का एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर खुलासा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: दो मंजिला इमारत से युवती ने छलांग लगाकर दी जान, क्या है आत्महत्या की वजह? जांच जारी
 
वहीं, रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके सपनों और विकास की दृष्टि को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें