फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सभी मोदी चोर हैं' वाले बयान पर राहुल गांधी को रांची कोर्ट ने किया तलब

Sat, 18 Jan 2020 09:41 PM IST
अमित कुमार एएनआई, रांची
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ani
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रांची की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शनिवार को समन जारी किया है। राहुल को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होना होगा। 
विज्ञापन


दरअसल राहुल गांधी ने अपने एक बयान में 'सभी मोदी चोर हैं' कहा था, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत में अधिवक्ता प्रदीप मोदी की ओर से दर्ज कराए गए 20 करोड़ रुपये की मानहानि के मामले में शनिवार को सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया। 

याद रहे कि वकील प्रदीप मोदी ने सिविल कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रांची में कांग्रेस की सभा में नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेने के साथ कहा, 'जिनके नाम के आगे मोदी है, वे सभी चोर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें