स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य बीमा योजना के उद्घाटन समारोह के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य बीमा जैसी प्रभावशाली योजना को लागू करने में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अहम योगदान है। यह दर्शाता है राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने राज्यवासियों के हित के लिए कार्य करने को अग्रसर हैं।
राज्यकर्मियों के अलावा इन लोगों को भी मिलेगा लाभ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यकर्मियों के अलावा जो पेंशनर हैं। साथ ही साथ विधानसभा के सदस्य, पूर्व सदस्य, विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मियों को भी पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में होगा।इसके अलावा गंभीर बीमारियों की स्थिति में कुल 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन भी किया जाएगा। वहीं, विशेष परिस्थितियों में लाभुकों को एयर एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।