फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में बारिश का कहर: दो दिनों में दो मिट्टी के मकान ढहे, तीन की मौत; सात घायल

Sat, 23 Aug 2025 12:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: शुक्रवार रात राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में भी मूसलाधार बारिश से एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। घर के भीतर परिवार और मेहमान सहित 10 लोग दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
भारी बारिश से मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई जिलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी है। शनिवार सुबह करीब 4 बजे खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में एक मिट्टी का मकान ढह गया। इस हादसे में 5 वर्षीय बच्चा बजाई बोदरा की मौत हो गई। मृतक के पिता मुन्ना बोदरा, मां अनुष्का बोदरा और ढाई वर्षीय बहन गुर्बारी बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छोटे बजाई को मृत घोषित कर दिया। पिता को थोड़ी देर बाद होश आया, जबकि मां और बेटी का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


पढ़ें: अजरबैजान से रांची लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, रामगढ़ की अदालत में पेश करेगी एटीएस

इसी तरह, शुक्रवार रात राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में भी मूसलाधार बारिश से एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। घर के भीतर परिवार और मेहमान सहित 10 लोग दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं। डांडू गांव का यह मकान भी दबाव झेल नहीं सका और ढह गया। उन्होंने आशंका जताई है कि गांव के कई अन्य मकान भी खतरनाक स्थिति में हैं। घटनाओं के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें