फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पलामू में रेलवे पुलिस ने मानव तस्करों से छुड़ाए आठ बच्चे, एक गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 03:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में आने वाले गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने मंगलवार को मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने आठ बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


रेलवे थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला पुलिस की नजर में तब आया जब कुछ बच्चे प्लेटफार्म पर एक जगह संदिग्ध रुप से बैठे देखे गए। एक शख्स इनसे इशारों में बात कर रहा था। बच्चों को जिला कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें