फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के इस्तीफे की खबर से जेल में बेचैन हुए लालू यादव, कह दी ये बड़ी बात

Tue, 28 May 2019 02:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बीच इस्तीफे पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेता उनके घर पहुंचे। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


लालू यादव ने कहा कि राहुल गांधी को पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू ने कहा, राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव न केवल उनकी पार्टी के लिए आत्मघाती होगा बल्कि यह उन सभी सामाजिक और राजनैतिक ताकतों के लिए भी झटका होगा जो संघ परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं।

लालू ने आगे कहा कि यह भाजपा के बिछाए जाल में फंसने जैसा होगा। अगर गांधी-नेहरू परिवार से अलग कोई शख्स राहुल की जगह आएगा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह टीम उस नए नेता को कठपुतली के रूप में प्रचारित करेगी। उसको राहुल-सोनिया के रिमोट से चलने वाला बताया जाएगा। यह खेल अगले लोकसभा तक चलता रहेगा। राहुल को अपने आलोचकों को ऐसा मौका क्यों देना चाहिए?' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, यह एक तथ्य है कि मोदी की अगुआई वाली भाजपा से विपक्ष चुनाव हार गया है। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी पार्टियों को इसे नाकामी के रूप में स्वीकार करना चाहिए और इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या गलत हुआ। हार की वजह जानने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है।

रजनीकांत ने भी इस्तीफे को बताया गलत

अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने तमिलनाडु में कहा, "उन्हें (राहुल गांधी) को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें साबित करना चाहिए कि वो कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष को भी मजबूत होना चाहिए।"

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा, "ये जीत मोदी के लिए जीत है। वह एक करिश्माई नेता हैं। भारत में जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के बाद अब वो करिश्माई नेता हैं। मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाऊंगा।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें