फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा विवाद: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सियासी वार, पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Wed, 12 Aug 2026 08:35 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम रघुवर दास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड का छात्र आंदोलन देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSCC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


रघुवर दास ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार एक सप्ताह के भीतर परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने ने आरोप लगाया कि झारखंड की जेएमएम नीत सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं।
विज्ञापन


'आपको अपने करियर की चिंता करनी चाहिए'
भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह हेमंत सोरेन सरकार के अधिकारियों ने हमारे युवाओं और बच्चों का मनोबल तोड़ने के लिए, उनपर दबाव बनाने का काम किया, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं और इन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि सत्ता आती और जाती है। आपको अपने करियर की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन: 100 नामजद व 500 अज्ञात पर एफआईआर; ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन का एलान

आपका करियर भारत सरकार और गृह मंत्रालय से जुड़ा है। आपका करियर झारखंड के लोगों से जुड़ा है। झारखंड के टैक्सपेयर्स का पैसा ही आपको आपकी सैलरी और बंगले देता है... इस आंदोलन में दखल देने की कोशिश न करें। वरना, झारखंड के लोग आपके सिस्टम को ईंट-दर-ईंट ढहा देंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें